औरैया, दिसम्बर 17 -- एरवाकटरा, संवाददाता। गांव फैजुल्लापुर में 9 दिसंबर की शाम 20 वर्षीय काजल द्वारा घर के पीछे स्थित सूने मकान में आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवती के पिता अरविंद सिंह की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गांव के ही अभय प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, अभय प्रताप सिंह पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी जीतमल चौधरी और उपनिरीक्षक हबीब खां की टीम ने कुदरकोट मोड़ के पास अभियुक्त को दबोचकर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि अभय प्रताप सिंह को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.