औरैया, दिसम्बर 11 -- गांव फैजुल्लापुर में मिली एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में स्वजनों के विरोध के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गुरुवार को तीसरे दिन युवती का अंतिम संस्कार कराया गया। मंगलवार की दोपहर युवती अपने चाचा के खाली पड़े घर में झाड़ू लगाने गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी मां उसे तलाशते हुए वहां पहुंचीं, जहां मकान का गेट अंदर से बंद मिला। परिवार के लोगों ने सीढ़ी के सहारे ऊपर जाकर देखा तो युवती का शव कमरे में लगे जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला। इसी दौरान गांव का ही एक युवक सीढ़ी से भागता दिखाई दिया, जिसका वीडियो परिजन ने मौके पर रिकॉर्ड कर लिया। परिजनों ने बताया कि युवक द्वारा युवती को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। कई बार उसकी शिकायत भी परिवार ...