सोनभद्र, फरवरी 11 -- रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर को 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। युवती की मां ने पड़ोसी युवक समेत उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने पिपरी थाने में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...