फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में बाजार से घर जा रही युवती के साथ युवक ने सारे राह छेड़छाड़ की। लड़की के चिल्लाने पर धमकी देकर भाग गया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हिमांयूपुर निवासी युवती बुधवार को बाजार से घर जा रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का ही विपिन पुत्र जयपाल उसके पीछे पीछे आने लगा। युवक ने सरेराह उसका हाथ पकड़ लिया। इसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जबरन बात करने को कहने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। वह चीखपुकार करने लगी। तभी युवक धमकी देखकर वहां से भाग गया। लड़की ने घर जाकर परिजनो को सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। युवती ने विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...