अररिया, मई 27 -- सिकटी। एक संवाददाता बरदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बरदाहा थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराकर बहन के एक रिश्तेदार पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। कहा कि मन्दिर मे मांग भरने के बाद परिवारिक दबाव में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी युवक बलराम यादव मसूंडा रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर बलराम का भाई ने भी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर पीड़िता पक्ष के दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके भाई बलराम की जबरन शादी कराकर घर में बंद रखा है। इस दौरान आरोपी लोग भाई के साथ मारपीट भी कर रहा है। छुड़ाने गये तो हमलोगों को भी गाली गलौज देकर भगा दिया। इधर बरदाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया है। वहीं बलराम यादव को डेढुआ से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत मे ...