बागपत, फरवरी 4 -- क्षेत्र के एक गांव में युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव में किसान परिवार अपनी किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। युवती को घर में अकेला देख गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किरने लगा। युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देने लगा। तभी पड़ौसी लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को दबोच लिया। इस दौरान उन्होंने उसकी पिटाई भी की, लेकिन वे उसे पुलिस के सुपुर्द कर पाते, इससे पूर्व ही वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी ह...