बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि शादी का वादा करके आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद शादी करने से भी मुकर गया। जब इसकी शिकायत करने के लिए कहा तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। एसएचओ रुधौली संजय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया है कि सोनहा थानाक्षेत्र का रहने वाला मनीष नाम का युवक उनके संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने शादी करने की बात कही और इसी का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.