प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास से एक निर्धन, बेसहारा युवती का विवाह संपन्न होने जा रहा है। यह विवाह मिर्जापुर में आयोजित किया जाएगा, जिसका समस्त खर्च व्यापार मंडल वहन कर रहा है। महिला जिलाध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने बताया कि युवती के माता-पिता नहीं हैं। वह अत्यंत गरीब है। ऐसे में व्यापार मंडल ने उसे अपनी बेटी मानते हुए उसके विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी ली है। इसी क्रम में सोमवार को हल्दी-मेहंदी की रस्म मुट्ठीगंज स्थित कैंप कार्यालय के हाल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि विवाह में घर-गृहस्थी के सभी आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता की ओर से युवती को 56 बर्तनों का सेट, साड़ी,...