मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- युवती के एक सप्ताह के भीतर बरामद न होने पर यशवीर महाराज ने बघरा में आरोपियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी दी है। वही पुलिस ने जल्द युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया है। तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा से दूसरे वर्ग का आरोपी एक युवती का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। आरोपी तीन बच्चों का पिता बताया गया है। एक सप्ताह पूर्व इस संबंध में तितावी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी, लेकिन पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पायी। युवती के परिजनों ने इस संंबंध में बघरा आश्रम के यशवीर महाराज से सम्पर्क किया। यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी करते हुए कहा कि एक सप्ताह से पुलिस युवती को बरामद नही किया जा सका। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि एक अगर एक सप्ताह के भीतर पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.