मेरठ, नवम्बर 22 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक युवती के फोटो एडिट कर युवक ने इंटरनेट पर वायरल कर दिए। युवती ने फोटो हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह मूलरूप से बंगाल की रहने वाली है। वह पड़ोसी युवक से परेशान होकर एक साल से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किराये पर रहती है और अस्पताल में नौकरी कर रही है। आरोप है पड़ोसी युवक किशोर नसकर ने उसके मोबाइल से कुछ निजी फोटो ले ली थी। वह फोटो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। आरोपी से परेशान होकर वह एक साल पहले मेरठ आ गई थी। आरोपी ने फोटो से एडिट कर इंटरनेट पर वायरल कर दिए। उसने फोटो हटाने को कहा तो आरोपी उसे वापस बंगाल बुला रहा है और शारीर...