गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गुलरिहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा इलाके में युवती से मिलने उसके घर में घुसे युवक को आपत्तिजनक हालत में घरवालों ने पकड़ लिया। नाराज घरवालों ने पहले युवक की पिटाई की फिर सेविंग ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। खून से लथपथ युवक किसी तरह घर से बाहर आया और फिर आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक का गुप्तांग एक चौथाई कट गया है। युवती और युवक दोनों पक्षों से आई तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के एक युवक का पिछले पांच वर्षों से गांव की ही एक युवती से संबंध चल रहा है। दोनों एक ही जाति के हैं और युवक अक्सर छिपकर युवती से मिलने उसके घर जाता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.