गोरखपुर, जनवरी 19 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में युवती की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने प्रेमी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी तीसरी पुत्री को कछरवा टोला निवासी रामकलेश उर्फ रामा ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ विगत दो वर्षों से शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था। आरोप है कि 15 दिसंबर को आरोपित ने युवती के मोबाइल पर काफी लड़ाई झगड़ा के साथ ही गाली गलौज किया था। इसके साथ ही शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर दोपहर में उसकी पुत्री दूसरे घर पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। हालांकि, जांच पड़ताल के दौरान पुलिस लड़की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.