संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के लोईयाभार गांव के युवक ने 25 दिन पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर गांव की एक लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग दबी जुबान से अब ओमकार के साथ इंसाफ होने की बात कह रहे हैं। कहते है कि जब इश्क का भूत सिर चढ़कर बोलता है तब इस वियोग में डूबा इंसान कुछ भी कर गुजरता है। ठीक इसी तरह महुली क्षेत्र के लोईयाभार गांव के ओमकार के साथ हुआ। पुलिस को दी गई तहरीर में लोईयाभार गांव के तेज बहादुर पुत्र मक्कल प्रजापति ने बताया कि गांव की एक लड़की उसके बेटे ओमकार को अपने प्रेम में फंसाकर जबरदस्ती दवाब डाल रही थी। जिसके कारण उसका बेटा परेशान रहता था। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.