बहराइच, जनवरी 19 -- रूपईडीहा, संवाददाता। मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले फरार आरोपी को भारत-नेपाल सरहद पर धर दबोचा गया है। उसके पास से वह कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। जो वारदात में इस्तेमाल की गई थी। आरोपी सरहद पार नेपाल भागने की फिराक में था। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। रूपईडीहा एसएचओ रमेश कुमार सिंह रावत को सोमवार भोर में भनक लगी कि नरैनापुर गांव में पत्नी की हत्या की वारदात कर फरार हो रहा आरोपी दूबर खां नेपाल जाने वाले पगडंडी रोड पर देखा गया है उसकी तलाश में निकली पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक अपराध गणेश तिवारी को उन्होने जानकारी दी। पुलिस टीम में शामिल दरोगा सर्वेश चंद्र, सूर्यभान ने पुलिस बल के साथ कूच कर दूबर खां को धर दबोचा । गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपा कर रखी ग...