हरदोई, जून 20 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में साण्डी थाना क्षेत्र में विवाहित युवती को देखकर पड़ोसी युवक ने अश्लील बातें की। समझाने के बाद भी उसके इंस्टाग्राम पेज पर अश्लील कमेंट भेजने के मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक गांव निवासी महिला ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी विवाहिता पुत्री मायके आई थी। उसे देखकर कई बार गांव निवासी गोविंद ने गंदी बातें की। जब इसकी शिकायत की गई तब आरोपित और उसके परिजन झगड़े पर आमादा हो गए। बीते 16 जून को पुत्री के इन्स्ट्राग्राम पेज पर आरोपित गोविंद की ओर से अश्लील कमेंट किए गए। इस पर महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ केके यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.