गुड़गांव, फरवरी 15 -- सोहना। दमदमा मार्ग पर जीएसएस सोसाइटी में रहने वाली 26 वर्षीय युवती के आ त्महत्या करने के कारणों की जांच में सोहना पुलिस जुट गई है। मृतका के भाई ने युवती के प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। गत आठ फरवरी को फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी किरण ने जीएसएस सोसाइटी में आत्महत्या कर ली थी। युवती के भाई आकाश ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद अकिल नामक युवक ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। इस आरोप के बााद सोहना पुलिस किरण और मोहम्मद अकिल के बीच रात को मोबाइल चैट और कॉल की जानकारी निकाल रही है। बता दें कि किरण और मोहम्मद अकिल पिछले तीन साल से लीव इन रिलेशन में रह रहे थे। आरोप है कि मृतका पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर दूसरी युवती से निकाल करने का दबाव बनाय...