जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। पटमदा के बिडरा गांव की रहने वाली टुंपा कैवर्तो (18 वर्ष) के आत्महत्या करने के मामले की जांच पुलिस करेगी। उसका अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में पेड़ पर फांसी लटका शव मिला था। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना मंगलवार की है। टुंपा की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। मंगलवार की सुबह वह बिना किसी को बताये ही घर से निकल गयी थी। थोड़ी देर के बाद जब परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पटमदा पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अब उसक मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.