बेगुसराय, जनवरी 5 -- नावकोठी। पहसारा पूर्वी पंचायत के एक गांव से एक युवती पिछले पखवाड़ा से गायब है। इस संबंध में युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर गांव के ही चार लोगों पर अपहरण करने तथा 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर नामजद किया है‌। थाने में दिए आवेदन में कहा कि उसकी पुत्री 20 दिसम्बर को घर से बखरी जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन प्रारंभ की। 29 दिसम्बर को पता चला कि गांव के ही युवक ने बहला फुसला कर गलत नीयत से उसे अगवा किया गया है। इसकी शिकायत उसके माता-पिता से करने पर गाली गलौज करते हुए वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...