दरभंगा, जनवरी 5 -- कमतौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 26 दिसंबर को एक युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती अपने ही गांव के साइबर कैफे में ऑनलाइन फॉर्म भरने गई थी, लेकिन वह घर लौटकर नहीं आयी। इस संदर्भ में युवती के पिता ने काफी खोजबीन के बाद कमतौल थाने में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव निवासी रंजन ठाकुर सहित चार के विरुद्ध अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले की तहकीकात अनि अभिलाषा कुमारी कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...