बलिया, दिसम्बर 15 -- भीमपुरा। स्थानीय पुलिस ने अपहरण के आरोपी को सोमवार को कंधरापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पांच दिन पहले वह एक युवती को लेकर गायब हो गया था। लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी साबिर अली (निवासी बनकट, थाना मधुबन-मऊ) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एसआई सरीमन सोनकर, कांस्टेबल अमित मिश्र व धर्मेंद्र भारती थे। युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...