मधेपुरा, फरवरी 23 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पीपरा करौती वार्ड दो में अविवाहित युवती के मां बनने के बाद परिवार के लोगों ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। अविवाहित युवती के मां बनने के कारण उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आयी है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के प्रेमी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण सामाजिक लोक-लज्जा सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पिता अम्बेद भारती उर्फ अंबू यादव और चाचा तपेश कुमार यादव शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गत 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपरा करौती निवासी अम्बेद भारती की पुत्री अलका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.