लखनऊ, मार्च 18 -- गोमतीनगर पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती की हत्या की सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने सूचना देने वाले बाराबंकी निवासी अमन को सोमवार को जेल भेज दिया। घंटों अमन से हुई पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस को हत्या से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले। अमन बाराबंकी के लेखपड़ा बाग का रहने वाला है। वह पिकअप भवन के पास फ्लाईओवर के नीचे रहकर मजदूरी करता है। रविवार को गोमतीनगर थाने पहुंचकर सूचना दी थी कि उसने बाराबंकी की रहने वाली निधि की हैनीमैन क्रॉसिंग के पास दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे तक तफ्तीश की। सीसी कैमरों देखे पर किसी की हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई और न ही युवती का शव मिला। पुलिस ने शांति भंग की आरोपित अमन के खिलाफ कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.