गढ़वा, दिसम्बर 24 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत हुर मधेया गांव निवासी सच्चिदानंद चौबे ने अपनी पुत्री निशि कुमारी की हत्या करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा उसकी पुत्री निशि की हत्या कर हुर मोड़ के पास फेंक दिया गया दिया है। पुलिस ने दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि निशि अपनी दादी के साथ घर में सोई हुई थी। उसी दौरान जब उसकी दादी उठी तो देखा कि निशि घर में नहीं है। उसके बाद उसकी दादी ने उसके पिता से जाकर बताया। निशि को परिजन खोज ही रहे थे कि हुर मोड़ पर शव होने की जानकारी मिली। उसके बाद वहां पहुंच पहचान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...