गुड़गांव, दिसम्बर 7 -- गुरुग्राम। सेक्टर-29 में इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के समीप मलबे के ढेर में दबी एक युवती का शव गुरुग्राम पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को राहगीरों ने मलबे में मिट्टी का एक टीला देखा। गौर से देखा तो पाया कि इसके नीचे एक युवती का शव दबा हुआ है। राहगीरों की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। युवती की पहचान मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली जायदा खान के रूप में हुई। शरीर पर कोई घाव का निशान नहीं दिख रहा है। मृतका ने नीले रंग की हुड्डी, काले रंग की टॉप और हरे रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मिट्टी से बाहर निकाला। हत्यारे ने युवती की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया था। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक युवती गांव सुखराली में अपने दोस्त के पा...