श्रावस्ती, जनवरी 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बरगदवा गांव में शुक्रवार देर शाम को एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। युवती का रक्त रंजिश शव उसके ही घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर बरगदवा के मजरा बरगदवा गांव निवासी सुनीता देवी (18) पुत्री पंचूराम की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। जिसका रक्त रंजिश शव शाम को उसके ही घर में चारपाई पर पड़ा पाया गया। ग्रामीणों की ओर से सूचना स्थानीय थाना सिरसिया पुलिस को दी गई। सूचना पर सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। वहीं फारेंसिक टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.