चम्पावत, जनवरी 6 -- टनकपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। सोमवार रात युवती घर के कमरे में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिहारगोठ निवासी अब्दुल गफ्फार की 19 वर्षीय पुत्री घर के कमरे में लगे पंखे से लटकी मिली। युवती के गले में दुपट्टे बंधा हुआ था। घटना के समय युवती घर पर अपनी नानी के साथ अकेली थी। जबकि अन्य परिजन विवाह समारोह में गए थे। युवती के भाई उस्मान के दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचने पर घटना का पता चला। उस्तान ने बहन को फंदे में लटके देखा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उस्मान ने बहन को फंदे से उतारकर उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. जितेंद्र जोशी ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार ने बताया कि मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.