बक्सर, फरवरी 22 -- चक्की के चुन्नी डेरा गांव में शनिवार को स्कूल के पास से मिली लाश घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बक्सर चक्की, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चुन्नी डेरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से शनिवार को 18 वर्षीय सुनीता कुमारी की बोरे में बंद मिली लाश मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की मां फूलकुमारी देवी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस घटना की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। उसका दावा है कि जल्द की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक घटना के कारणों के विषय में कुछ भी स्पष्ट कहा नहीं जा सकता है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम सुन...