हापुड़, फरवरी 21 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के प्रीत विहार क्षेत्र में स्थित एक मकान में 16 फरवरी की देर शाम फंदे से लटके मिले युवती के शव के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन नोएडा कासना में प्राइवेट कम्पनी में काम करती थी। गांव का लड़का अमित उसकी बहन से फोन पर बात करता रहता था और बहन को शादी करने का झांसा देकर हापुड़ ले आया और प्रीत विहार में किराए का कमरा लेकर करीब तीन माह से रहने लगा। करीब 13 दिन पूर्व बहन ने छोटी बहन को फोन कर बताया कि अमित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये। अब अमित शादी से इनकार कर रहा है और अमित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.