बाराबंकी, फरवरी 5 -- बाराबंकी। एक युवती की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर आरोपी युवक शादी तोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोनीकटरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोनीकटरा थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी तय है। आरोप है कि विपक्षी विक्की पुत्र रामदास निवासी ग्राम चतुरखान मजरा अमेठी कोतवाली गोसाईंगज लखनऊ ने उनकी पुत्री की फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी न केवल उनकी पुत्री के होने वाले ससुराल पक्ष को गाली-गलौज कर रहा है, बल्कि शादी न करने की धमकी दे रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यदि कहीं और शादी की गई तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई ...