उन्नाव, जनवरी 9 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों के विरुद्ध रास्ता रोककर छेड़खानी करने, गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई के साथ गुरुवार शाम 6 बजे घर वापस जा रही थी। बिहार मौरावां रोड पर मलौना गांव के पास बने गंगा एक्सप्रेस वे अंडरपास के जैसे ही पहुंचे वहां पर करन यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी रावतपुर, अरबाज पुत्र ताहिर निवासी कस्बा बिहार, सुरेश यादव पुत्र गिरीश यादव निवासी लंगड़ा खेड़ा,शिवा पुत्र अज्ञात निवासी जानकीगंज कोरिहई थाना बिहार ने रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे। थाना अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि चारों युवकों के विरुद्ध गाली गलौज, ...