जमशेदपुर, जनवरी 12 -- जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड से सोमवार सुबह एक युवती लापता हो गई। इससे परेशान परिजन पहले थाना पहुंचे। लेकिन सनहा दर्ज करने से पूर्व पुलिस के सुझाव पर टाटानगर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि युवती के स्टेशन आने की पुष्टि हो सके। परिजनों को संदेह है कि किसी ने युवती का अपहरण कर लिया है। फिलहाल जुगसलाई पुलिस युवती के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालेगी ताकि उससे बातचीत करने वालों की जानकारी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.