प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रेम प्रसंग में युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया। दो दिन पूर्व युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि युवती का जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर निवासी अनुराग से प्रेम संबंध था। युवती अनुराग से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने प्रेमी अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...