हरदोई, दिसम्बर 26 -- धियरई, संवाददाता। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी सोशल मीडिया आईडी हैक कर ली है। उस पर आपत्तिजनक फोटो शेयर कर रहा है। पीड़िता के अनुसार उसने कई बार आरोपी से ऐसा न करने की गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं माना। युवती का आरोप है कि आरोपी फोटो सोशल मीडिया पर न डालने के एवज में उससे जबरन संबंध बनाने की मांग कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि जब तक उसकी बात नहीं मानी जाएगी, तब तक वह लगातार फोटो सोशल मीडिया पर डालता रहेगा। आरोपी की इस हरकत और दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.