लखनऊ, दिसम्बर 3 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के एक गांव के युवक ने करीब एक माह पूर्व खेत से लौट रही युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। अब आरोपी ने फोटो वायरल कर दी। परेशान पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि लववीर ने उनकी बेटी को खेत से लौटते समय पकड़ लिया। अकेली बेटी ने उसका विरोध किया तो उसे डरा धमकाकर उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। जब आरोपी की शिकायत उसके घर वालों से की गयी तो वह झगड़े पर आमादा हो गये। लोकलाज के डर से उस समय पीड़िता व परिवार शांत हो गया, लेकिन अब आरोपी युवक ने अश्लील फोटो गांव के ही कुछ लोगों के मोबाइल पर वायरल कर दी। पीड़िता के पिता ने मलिहाबाद पुल...