अमरोहा, अगस्त 9 -- युवती के हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बीती दो अगस्त को घर से लापता हुई युवती का शव तीन अगस्त को वन विभाग के जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी एक युवती बीती दो अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। बाद में पता चला था कि गांव का ही निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक तीन अगस्त को युवती का शव गांव खुंगावली के पास वन विभाग के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। युवती के परिजनों ने युवक पर उसकी हत्या करने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.