गंगापार, दिसम्बर 17 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज जल निगम के समीप किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीय विवाहिता का बुधवार को शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतका की पहचान आरती सिंह पत्नी दीपक सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले तीन माह से पति के साथ रानीगंज में किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार सुबह कमरे के भीतर आरती का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। विवाहिता के पिता गुलाब सिंह निवासी देवरीबेनी व भाई किशन सिंह ने थाने में लिखित तहरीर में दहेज हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि आरती का 16 जून 2023 को करिया खुर्द निवासी राकेश सिंह के पुत्र दीपक सिंह से लव मैरिज हुई थी। लेकिन...