बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा उस पर गर्भ गिरवाने का दबाव बनाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीया युवती ने तहरीर दी थी। उसने बताया कि रवि उसके संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। रवि ने शादी करने के वादा कर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाया। शादी करने की बात कहने पर टालमटोल करने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। युवती ने कहा कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो रवि ने इनकार कर दिया। वह उस पर गर्भ गिरवा लेने के लिए दबाव बनाने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपित रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। पु...