संभल, जनवरी 8 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने युवती की सहेली के पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक एक वर्ष पहले बहजोई में अल्ट्रासाउंड कराने के दौरान उसकी मुलाकात सहेली के पति से हुई। तभी उसने फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर धमकी देने लगा। बाद में सहेली का ममेरा भाई भी फोटो लगाकर परेशान करने लगा और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर तरुण निवासी अर्जुनपुर खुर्द तथा विपिन निवासी मुड़ेना थाना धनारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...