आजमगढ़, जनवरी 11 -- आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में रविवार सुबह पेड़ पर फंदे के सहारे युवती का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। रविवार की सुबह बर्रा गांव के कुछ ग्रामीण गांव के सिवान में स्थित अकबाली कुटी के पास टहलने के लिए गए थे। तभी ग्रामीणों की नजर पेड़ पर फंदे से लटका युवती के शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने शव की पहचान बर्रा गांव निवासी 24 वर्षीय अंजनी राजभर पुत्री राजेश राजभर के रूप में की। बरदह थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.