बेगुसराय, फरवरी 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने का मामला युवती की मां के आवेदन पर थाना में दर्ज किया गया है। पीड़ित मां ने गांव के दो युवकों समेत तीन को नामजद किया है। आवेदन में युवती की मां ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन उनकी पुत्री सामान लाने के लिए चौक गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां खोजबीन की गई परंतु युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। खोजबीन के दौरान युवती के मोबाइल फोन से एक युवक से बातचीत होने की जानकारी मिली। साथ ही, पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर युवती का आना-जाना भी था। आशंका है कि उक्त महिला ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने भतीजे के साथ फरार करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...