सहारनपुर, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के दो अलग गांव की दो युवतियों को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना फतेहपुर में दर्ज कराई गई है। ग्राम धतौली निवासी एक व्यक्ति ने अल्हेडी निवासी अफजाल पर अपनी 22 वर्षीय बहन को रात्रि में 2 बजे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे गांव की एक महिला ने गांव के ही गुफरान को अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप लगाए हैं मां का कहना है कि गुफरान पिछले काफी दिनों से उसकी पुत्री को बदलने की कोशिश कर रहा था थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि दोनों ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर युवतियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...