आरा, जनवरी 23 -- पीरो, संवाद सूत्र रोजगार के लिए तरस रही युवतियों को नगर परिषद् की मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने बसंत पंचमी के मौके पर जीविकोपार्जन की राह दिखाई। शुक्रवार को नगर परिषद् क्षेत्र के बलुआ टोला और संभव टोला में अलग-अलग सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। उद्घाटन मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय और उनके पति व जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने किया। दोनों ही केन्द्रों पर पांच - पांच सिलाई मशीन उपलब्ध करायी गयी। अपने वेतन के मद में मिलने वाली राशि से मशीन की खरीदारी मुख्य पार्षद ने की। सुबह 10 बजे से चार बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण केन्द्र में पहली बार 25 - 25 युवतियों का नामांकन लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.