नोएडा, दिसम्बर 6 -- नोएडा। सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर युवतियों के बीच मारपीट होने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो शहर के एक निजी विश्वविद्यालय परिसर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग करते हुए यूजर ने कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवती दूसरी युवती के बाल पकड़कर खींच रही है। घटनास्थल पर मौजूद कई अन्य युवतियां बीच बचाव करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे इस मारपीट का वीडियो पोस्ट कर एक यूजर ने दावा किया है कि यह सेक्टर 125 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय परिसर का है। हालांकि वीडियो कब का है और किस वजह से मारपीट हुई है, इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने संज्ञान लेकर वीडियो की जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में पुलिस ...