आदित्यपुर, दिसम्बर 27 -- ग़म्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में युवक संदीप महतो की हत्या कर उसे मिट्टी में दफन करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। इस मामले में शिवनारायणपुर समेत आसपास के कई संदिग्ध युवकों से पुलिस पूछताछ कर मामले का उद्भेदन का प्रयास कर रही है। बताया गया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इधर पोस्टमार्टम के बाद संदीप के शव को शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद शव को पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना अंतर्गत पैतृक गांव गोपीनाथपुर ले जाया गया जहां देर शाम उसका दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से गांव में भी मातम छा गया। इस घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है। बता...