बगहा, जनवरी 7 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के धोबहा गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। मामले में मृतक के पिता धोबहा गांव निवासी जिकरुल्लाह गद्दी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बालदेव राम,वशिष्ठ राम, जितेंद्र राम, इंद्रजीत राम व बालकेशी देवी को आरोपित किया गया है। आरोप है कि बीते 5 जनवरी की रात्रि 2.30 बजे वशिष्ठ राम ने उसके पुत्र को फोन कर घर से बाहर बुलाया। 3.30 बजे के करीब वह घर आया और उसके पुत्र व एक लड़की का फोटो दिखाया। उसके कुछ समय बाद आरोपित के परिवार वाले लाठी डंडा लेकर दौड़ने लगे। वह कुछ लोगों के साथ ब्रह्मस्थान की ओर गया। वहां उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। एफआईआर में उसने बताया है कि इस पूरे साजिश में सभी आरोपित शामिल हैं।पुलिस ने त्वरित का...