फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक युवक से बिना किसी जानकारी के फोन हैक करने के बाद 80 हजार रुपये ठग लिए। घटना 17 अक्टूबर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । गांव मुजेड़ी निवासी संजय मेहता का कहना है कि 17 अक्टूबर को उसने इंस्टाग्राम पर फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म का एडवरटाइजमेंट देखा। उसके लिंक पर उसने क्लिक कर दिया और थोड़ी देर बाद उसका फोन हैक हो गया। उसका फोन अपने आप ही अपडेटिंग पर लग गया था। थोड़ी देर के बाद उसके फोन पर पैसे कटने का मैसेज आया तो उसने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसके स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते से 80 हजार रुपये कट गए। उसका आरोप हैं कि उसका फोन हैक करके उसके साथ साइबर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.