बाराबंकी, नवम्बर 29 -- बाराबंकी। बिटकॉइन में निवेश में मोटा मुनाफा का झांसा देकर साइबर जालसालों ने एक व्यक्ति से तीन लाख 26 हजार रुपये ठग लिया। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में उत्तर टोला बंकी निवासी मो. अरशद पुत्र सलीम अहमद ने बताया कि 23 अप्रैल को टेलीग्राम के माध्यम से जुड़े जालसाजों ने उसे एक फर्जी बिटकॉइन वेबसाइट पर निवेश करने को प्रेरित किया। उनके प्रभावशाली वार्तालाप में आकर अरशद ने नौ बार में तीन लाख 26 हजार 900 रुपये की धनराशि अलग-अलग खातों में स्थानांतरित कर दी। विपक्षी ने जब और रुपये की डिमांड की तो उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अरशद ने साइबर क्राइम पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। नगर कोतवाली पुलि...