मुजफ्फरपुर, जनवरी 26 -- मुरौल, एक संवाददाता। मुशहरी और सकरा थाने की सीमा पर दरधा में रविवार की सुबह पांच बजे बदमाशों ने बाइक सवार युवक से 20 हजार नकद और मोबाइल छीन लिया। बाइक छीनतई के विरोध पर बदमाशों ने महमदपुर मोहन निवासी छट्ठु पासवान के पुत्र रितेश कुमार के सिर पर बांस से हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटने पर बाइक छोड़कर सभी बदमाश भाग गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क को महमदपुर में करीब एक घंटे जाम कर दिया। वे लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जख्मी युवक को सीएचसी मुरौल में भर्ती कराया। मामले को लेकर रितेश ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। जख्मी रितेश ने पुलिस को बताया कि पट्टीदारी में मारपीट के दौरान पत्नी रंगी...