बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में मोबाईल शॉप संचालक से 1.33 लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी मोहसीन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी मोबाइल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान विकास नाम का युवक आया और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने की बात कही। युवक ने भरोसा जताया कि क्रेडिट कार्ड सही हो जाएगा और उसके मोबाइल से छेड़छाड़ करने लगा। कुछ देर बाद विकास चला गया। लेकिन उसके खाते दो बार मे 133150 रुपये ट्रांसफर कर दिये। पीड़ित ने रुपये वापस दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...