शामली, जनवरी 28 -- ढोल बजाने का काम दिलाने के बहाने दो युवकों को अपने घर बुला कर मारपीट की गई। पीड़ित युवकों से दो मोबाइल व 16 हजार 100 रुपये ले लिए तथा फर्जी वीडियो बनाकर झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी देते हुए 35 हजार रुपये की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आतिश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह शादी विवाह में ढोल बजाने का काम करता है। रविवार को उसके दोस्त आशु ने फोन करके बताया कि कैराना में काम करना है। आर्यपुरी निवासी अरशद काम दिलायेगा। इसके बाद मुझे व आशु को काम दिलाने के बहाने आर्यपुरी में खुर्शीद के घर पर बुलाया। आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। आरोपी मुह पर कपड़ा लपेटे हुए थे तथा मारपीट करते हुए तनवीर नाम के यु...